करवाचौथ, कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। मुख्यतः यह पर्व सुहागन स्त्रियों का होता है। यह व्रत सूर्योदय से प्रारम्भ होकर चन्द्रमा के दर्शन के बाद पूर्ण होता है।
यह व्रत 12 से 16 वर्षो तक लगातार किया जाता है उसके बाद चाहे तो इस व्रत का उद्यापन भी किया जा सकता है। करवाचौथ भारतीय सुहागिनों के सजने सवरने का भी दिन होता है। इस दिन सुहागन स्त्रियां अपने सुहाग की रक्षा और उनकी लम्बी आयु के लिए इस व्रत का पालन करती है।
आइये करवाचौथ के बारे में विधिवत जानते है:
प्राचीन कथा के अनुसार एक साहूकार के 7 पुत्र तथा एक पुत्री करवा का व्रत थी। सातो भाई करवा को बहुत मानते थे, करवा के खाना खाने के बाद ही वो लोग खाना खाते थे। विवाहिता ने करवा चौथ का व्रत किया, नियम के अनुसार चंद्र दर्शन के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है लेकिन करवा भूख प्यास से व्याकुल हो गई,, उसकी व्याकुलता उसके भाइयों से देखि न गई।
सबसे छोटे भाई ने दूर पीपल के पेड़ पर एक दीपक जलाकर चलनी की ओट में रख देता है। दूर से देखने पर वह ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे चतुर्थी का चाँद उदित हो रहा हो। और बहन ख़ुशी के मारे चाँद को देख कर उससे अर्घ्य दे कर ,भोजन करने ही बैठी थी की तभी उसके पति के मृत्यु का सामचार मिला। वो अपने पति की लाश का अंतिम संस्कार नहीं होने देती।
अपनी भाभी के कही अनुसार, करवा ने प्रत्येक चतुर्थी को व्रत किया और करवाचौथ के दिन उसका व्रत सफल हुआ और उसका मृत पति जीवित हो उठा। तभी से मान्यता है की जो कोई स्त्री सच्चे मन से करवाचौथ के व्रत का पालन करता है उसके पति की आयु लम्बी होती है।
पूजा मुहूर्त –14:29 to 16:47
चंद्रोदय समय – 20:11
कुमकुम, अगरबत्ती ,चावल ,चन्दन, मिटटी का करवा ,पानी का लोटा , चलनी तथा शिव और पार्वती का चित्र।
पूजा विधि- पूजन सामग्री को एकत्रित करे ,करवाचौथ के वर्त का संकल्प ले , पूरा दिल निर्जला व्रत करे ,इन मंत्रो का जाप करे ‘ॐ षण्मुखाय नमः’,चावल के घोल से करवा का चित्र बनाये , माँ पार्वती के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित करे , फिर माँ करवा की कथा का श्रवण करे, चन्द्रमा के दर्शन के बाद पति द्वारा जल ग्रहण करे, तथा पति ,सास ससुर का आशीर्वाद प्राप्त करे।
अक्सर कुछ पत्नियों की यहाँ शिकयत रहती है की उसका पति उसकी बात नहीं सुनता। यह आपस में उनकी बनती नहीं है। आपस में कोई न कोई कलह होती रहती है। आये इस करवाचौथ में करे कुछ ऐसे उपाय जिससे आपका वैवाहिक जीवन सुखमय हो सकता है।
937 total views, 2 views today
Tags: karwachauth hindi, करवाचौथ, करवाचौथ 2020, करवाचौथ मुहूर्त
Copyright © 2017-20 TechBode Solutions Pvt. Ltd. All Rights Reserved
No Comments